कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने एक दर्जन नलकूपों से केबल व स्टार्टर किए चोरी

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों ने कोहरे का फायदा उठाकर एक ही गांव के खेतों से एक दर्जन नलकूपों से केबल व स्टार्टर चोरी कर फरार हो गए।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी व भाकियु भानू के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने उनकी व गांव निवासी जयकरन शर्मा, डॉ. बबली शर्मा, बाबूलाल, मास्टर रोहताश, शीशपाल शर्मा, संत सिंह समेत करीब 12 किसानों की नलकूपों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने मास्टर चाबियों से ट्यूबवैलों का ताला खोला और यहां से केबल व स्टार्टर चोरी कर लिए। शुक्रवार की सुबह ट्यूबवैलों पर पहुंचने पर किसानों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने व किसानों ने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












