ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कोचिंग जाती सगी बहनों से छेड़छाड़ व अपहरण मामले में मनचलें सद्दाम व राजा पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़।

मिशन शक्ति अभियान के बीच कोचिंग जाती सगी बहनों से छेड़छाड़ व अपहरण मामले में एसपी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी मनचलें सद्दाम व राजा पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

एसपी से की गई शिकायत में थाना देहात क्षेत्र के मीनाक्षी रोड स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी दोनों पुत्रियां नगर के रेलवे रोड स्थित एक सेंटर में कोचिंग के लिए जाती हैं। काफी समय से मोहल्ला चैनापुरी का सद्दाम व राजा दोनों पुत्रियों पर अश्लील टिप्पणी कसते हुए छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। आरोपित पुत्रियों को देखकर अश्लील इशारें करते हैं। कई बार इसकी
शिकायत थाना पुलिस से की गई मगर, कार्रवाई नहीं की गई। कुछ दिन पहले पीड़िता की दोनों पुत्रियों घर से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में दोनों आरोपितों ने पुत्रियों का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। विरोध पर धमकी दी कि दोनों को चाकू से काट देंगे। अपहरण कर उन्हें बेच देंगे। मामले में पीड़िता थाने पहुंची लेकिन, उसे टरका दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page