कैंटर ने ट्रक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवें हुआ जाम ,बड़ा हादसा टला

कैंटर ने ट्रक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवें हुआ जाम ,बड़ा हादसा टला
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। जिससे हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को बाबूगढ़ के उपैड़ा फ्लाईओवर पर हापुड़ से सीमेंट लादे ट्रक को पीछे से आ रहे आलू से लदे कैंटर की जोरदार टक्कर मारने से ट्रक के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई। जिससे ट्रक में लदा सीमेंट जलकर खराब हो गया, जबकि कैंटर से आलू के कट्टे सड़क पर बिखर गए।
वहा से गुजर रहे वाहन रूक गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया और ट्रैफिक सुचारू किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में कैंटर चालक संभल निवासी मोमराज उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।












