ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

केवल मात्र भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है – पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मोर्या

हापुड़। भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मोर्या ने कहा कि केवल मात्र भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है तथा मात्र नाम की कहने वाली अनुसूचित जाति की पार्टी को उसका आईना दिखाती है कि किस प्रकार अनुसूचित वर्ग को भाजपा में सम्मान मिलता है।
भाजपा जिला कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा का हुआ सम्मेलन
पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने आज अनुसूचित मोर्चे को भाजपा जिला कार्यालय पर आकर संबोधित किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किस प्रकार अनुसूचित जाति के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित वर्ग का ध्यान रखते हुए भाजपा ने मंत्रिमंडल में विशेष स्थान दिया है कई राज्यपालों को कार्यभार सौंपा गया है तथा देश के राष्ट्रपति भी अनुसूचित जाति से ही आते हैं इतना मान सम्मान और इतनी प्रतिष्ठा कोई और पार्टी ने अनुसूचित जाति को कभी नहीं की और विपक्षियों पार्टियां यह आरोप लगाती हैं कि भाजपा में अनुसूचित जाति के लिए कुछ नहीं करा उनका यह आरोप मिथ्या है प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।
उन्होंने कहा कि अब 2022 का चुनाव का शंखनाद हो चुका है सभी कार्यकर्ता एक एक घर में जाकर मतदाताओं से मिले पार्टी की रीति और नीति और किस दिशा में पार्टी कार्य कर रही है तथा भाजपा ने किस प्रकार भारत माता का मस्तक सदैव ऊंचा रखा है इसके बारे में उनको अवगत कराएं आपस में अगर किसी कार्यकर्ता का कोई मनमुटाव है तो उसे समाप्त करें और उत्तर प्रदेश को एक बार पुनः फिर सेवा के लिए भाजपा को सौंपा जाए कार्यकर्ता इस दिशा में कार्य करें।
. जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि हापुड़ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता इस बात के लिए प्रतिबद्ध है चुनाव आने तक दिन-रात पार्टी की निस्वार्थ सेवा करेगा तथा आपसी हित को भूलाकर केवल पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे ।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हापुड़ विधानसभा में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी का परचम हापुड़ विधानसभा में ही नहीं वरन पूरे उत्तर प्रदेश में लहराए गा ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन सिंह श्याम इंद्र त्यागी पुनीत गोयल जिला उपाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी राजेंद्र कुमार क्षेत्रीय मंत्री कविता मात्रे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती भारती नामित सभासद कविता बाना जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुमित पारचा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीण प्रधान गौरव रुड़की वाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page