कुत्ते को बचाने की चक्कर में फिसल कर घायल हुई बाइक सवार समाजसेवी

हापुड़ । नगर की पॉश कॉलोनी में कुत्तों व बंदरों के आंतक के चलते लोग घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मौहल्ला श्रीनगर निवासी समाजसेवी राजकुमार शर्मा कुत्तें को बचाने की चक्कर में घायल हो गए।
उनकी बाईक के सामने कुत्ते के आ जाने से, बाइक स्लीप होने के कारण श्री नगर सुधार समिति के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा के कंधे में हुआ फ्रैक्चर ओर जगह आई चोटें, डॉ ने बताया कम से कम सवा माह का रेस्ट, कुत्तों ओर बंदरों से पैदल राहगीर ही क्या अब स्कूटी, बाइक वाले भी अब सुरक्षित नहीं है, ऐसा कोई दिन नहीं होता जब कुत्तों बंदरों के द्वारा कोई अप्रिय घटना सामने ना आती हो, सभी से निवेदन है कि जैना वाली गली में आते समय abm फैक्ट्री के सामने 6- 7 कुत्ते हमेशा आक्रमण करने को तैयार रहते है इसलिए बहुत ही सावधानी से गुजरे उस गली से












