News
कुत्ते की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

कुत्ते की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र में एक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर एक कुत्ते की हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एक युवक सड़क किनारे जा रहे कुत्ते के पास आया। उसने डंडा उठाया और कुत्ते के सिर पर कई बार वार किए। कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












