News
किसान के बेटे सरबदीप सिंह बने इंडिय भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, दी शुभकामनाएं

किसान के बेटे सरबदीप सिंह बने इंडिय भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, दी शुभकामनाएं
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गांव जरौठी निवासी सरबदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। सरबदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र के गुरुकुल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता कुलदीप सिंह और दादा यशवीर सिंह गांव में ही कृषि करते हैं। सरबदीप सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गए हैं। उन्होंने संदेश दिया किया सरकारी नौकरी मिलने और अधिकारी बनने तक अपने सपनों को साकार करने के लिए पढ़ाई करते रहें।












