HapurNewsUttar Pradesh
किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल वसीम |

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जानें व रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी इसरार पुत्र यामीन, निवासी करीम कॉलोनी, ग्राम पिपलैड़ा, के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म और बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी पिपलैड़ा बॉर्डर के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












