ATMS College of Education Menmoms
News

किराएदार द्वारा जहर खानें के मामलें में दुकान मालिक के विरुद्ध एफआईआर


पीड़ित किराएदार की पत्नी ने दर्ज कराया आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
हापुड़।
दुकान का सामान बाहर निकालकर दुकान खाली करवाने वाले दुकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने वाले दुकान संचालक की पत्नी ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जोनी कुमार की पत्नी अंजू ने बताया कि उसका पति जोनी और वह अतरपुरा चौपला पर रहते हैं। उनकी दुकान का मालिक संजीव गुप्ता निवासी न्यू शिवपुरी का निवासी है । जोनी ने संजीव गुप्ता की दुकान 80 हजार रुपये प्रति माह किराये पर ली थी। महीने का किराया प्रति महीने संजीव गुप्ता को दे दिये लेकिन 18 अगस्त 2023 को संजीव गुप्ता दुकान पर आया तथा जोनी को बुरा भला चमार अ शब्द कहे और जोनी की मार पिटाई कर दी । बाजार के लोगों ने जोनी को बचाया तो आरोपी धमकी देकर गया की उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई की तो वह जान से मरवा देगा। इससे परेशान होकर जोनी ने घर पर आकर जहर खा लिया उसको देवनन्दी अस्पताल ले गये तथा उसकी तबीयत खराब होने पर डा. ने उसे मेरठ रेफर कर दिया । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page