कालेज व दंवाई लेने गई दो छात्राएं हुई लापता

कालेज व दंवाई लेने गई दो छात्राएं हुई लापता
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में अलग अलग दो छात्राएं कालेज व दंवाई लेने जाते समय लापता हो गई थी, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री स्वर्ग आश्रम रोड स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। 21 जनवरी की सुबह करीब पौने दस बजे उनकी पुत्री स्कूल जाने की बात कहकर घर से गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।
उधर छात्रा की मां ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर से स्वर्ग आश्रम रोड पर दवा लेने के लिए गई थी। काफी देर के बाद न लौटने पर उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को काफी तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। उन्हें पता चला कि अरश नाम का युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अरश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।












