कार की खिड़कियां खोलकर छत पर चढ़कर किए खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल , 29 हजार का चालान

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में गांव रसूलपुर नहर के पास चलती कार पर दो युवकों ने खिड़कियां खोलकर छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने 29 हजार रुपए का चालान काटा है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नहर के पास एक युवक चलती कार की डिग्गी पर चढ़कर छत पर पहुंच जाता है और वहां खड़े होकर डांस करता है। वहीं, दूसरा युवक चालक सीट की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर लटक रहा है और बाहर से ही स्टीयरिंग घुमाते हुए कार चला रहा है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कार का 29 हजार रुपए का चालान काटा गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।












