ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर विवाहता से की मारपीट, देवर पर रेप का प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ ।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने सुसरालियों पर मारपीट व देवर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 29 अप्रैल 2025 को आदर्श नगर कालोनी के मोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति मोनू, जेठ शिवकुमार, देवर सुरेश, ननद रमेश, सीमा, चचिया ससुर कुंवरपाल और बिचौलिया हरवीर ने अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। मारपीट में पुत्री के कान में चोट आई, जिससे एक कान से कम सुनाई देने लगा।

30 मई 2025 की रात देवर ने जबरन कमरे में घुसकर पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए और उल्टा पुत्री के साथ मारपीट की गई। जून 2025 में दोनों पक्षों के
बीच समझौता हुआ था और ससुराल पक्ष ने सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी बीच पुत्री गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर नवंबर 2025 के अंत में पुत्री के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। समय पर इलाज न मिलने से हालत बिगड़ती चली गई। 16 दिसंबर 2025 उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने संक्रमण और फेफड़ों में गंभीर समस्या बताई। 10 फरवरी 2026 तक उसका उपचार में चलता रहा। पति ने अस्पताल में भी शराब के नशे में हंगामा किया और जबरन उसे ले जाने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page