ATMS College of Education Menmoms
News

कार्तिक पूर्णिमा मेले का विधिवत हुआ शुभारंभ, मैथिली ठाकुर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा मेले का विधिवत हुआ शुभारंभ, मैथिली ठाकुर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हापुड़।

गंगा नगरी के खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले का मंगलवार की देर शाम विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले में 600 ड्रोन से विभिन्न आकृतियां बनाई गई। जोकि मेले का आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। इस दौरान मेला नगरी हर हर गंगे के नारों से गूंज उठी। उधर मेरठ कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को
बारीकी से जायजा किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। देर शाम पंडित विनोद शास्त्री, पंडित विवेक कृष्ण अत्री के अलावा पंडितों ने वेदी को सजाकर हवन कराया। यज्ञ में आहुति देने के बाद कार्तिक पूर्णिमा मेले की विधिवत शुरुआत की गई।

मेले का शुभारंभ प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद कवर सिंह तंवर, सांसद अतुल गर्ग, मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके साथ ही काशी की तर्ज पर विशेष पोशाक में सजे पंडितों द्वारा मां गंगा की
आरती कर शुभारंभ किया गया। हवन में आहुति देकर सभी ने देश की खुशहाली और मेले को सकुशल संपन्न कराने की कामना मां गंगा से की। हवा में उठे भक्तों के हाथ गंगा मैया की जय जयकार कर रहे थे।

प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुतियों, तोड़ा है जी शिव धनुष राम ने तोड़ा है, पूछे है जनकपुर की नारियां, आदि भजन पर सम्पूर्ण सभागार भाव विभोर हो गया। वहीं ड्रोन ने आसमान में श्रीराम, शिव, मां गंगा सहित अन्य आकृति बनाई गई। इस दौरान वहां श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ गया।

वहीं गंगा के दूसरी तरफ जल रही रंग बिरंगी लाइट गंगा के नजारे को और बढ़ा रही थी। इस दौरान कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी केजी सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। उधर सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page