कार्तिक गंगा मेलें में लाखों श्रद्धालुओं लगा रहे हैं रोजाना आस्था की डुबकी , गंगा के रेतीले मैदान में आठ लाख श्रद्घालुओं ने डाला डेरा

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लग रहे कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में वाहनों से श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला दिन रात जारी है। रोजाना अधिकारी गंगा मेले का निरीक्षण करने के साथ-साथ कट्रोल रूम के माध्यम से गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। आठ लाख श्रद्धालु आ चुके है। गंगा मेले में करीब 30 से 40 लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान है।
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पौराणिक महाभारतकालीन कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन प्रतिवर्ष जिला प्रशासन व जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व से शुरू कर दी गई है। मेले में गंगा स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा राजस्थान,पंजाब,हरियाणा व दिल्ली से करीब 20 से 25 लाख श्रद्घालु आते है। इस बार मेले में करीब 35 से 40 लाख श्रद्घालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा मेले की तैयारी युद्घ स्तर पर कराई जा रही है।
——————–
श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में पहुंचे चुके व गुरुवार को अपने-अपने वाहनों से गंगा मेले में पहुंचे श्रद्घालुओं ने गोपाष्टïमी पर्व पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही गंगा मां की पूजा अर्चना की।
————————
गंगा मेले की जानकारी दी
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व सीडीओ हिमांशु गौतम ने संयुक्त रूप से मानचित्र के माध्यम से प्रमुख सचिव को गंगा मेले से सम्बंधित सभी जानकारी दी।
———————
श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला जारी
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान में अभी पांच दिन का समय शेष है। गंगा मेले में श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला दिन रात जारी है। गंगा के रेतीले मैदान में तंबुओं बसी नगरी दिखाई देने लगी है।
—————————–
गंगा मेेले में लगाये कर्मचारी
बताया गया कि शासन के निर्देश पर गंगा मेले में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गंगा मेले में 1200 सफाई कर्मचारी लगाये गये है। जो गंगा घाटों की सफाई के साथ मेला क्षेत्र में सफाई कार्य करने में लगे है।
————————–
आठ लाख श्रद्घालुओं ने डाला डेरा
सूत्रों की मानें तो गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लग रहे पौराणिक कार्तिक गंगा मेले में शुक्रवार तक आठ लाख श्रद्घालुओं ने गंगा के रेतीले मैदान में अपना डेरा डाल दिया है। दूर-दूर तक गंगा के मैदान में तंबुओं की नगरी दिखाई दे रही है।
—————————-
गंगा मेले में सजे बाजार
गंगा मेले में सदर बाजार में दुकानें सज गयी है। जहां मेले में आयी महिला श्रद्घालुओं द्वारा खरीददारी की जा रही है। आने वाले में दिनों में बाजार की रौकन और बढ़ेगी।
———————
झूला व मौत का कुंआ भी लगा
गंगा मेले में आने वाले श्रद्घालुओं के मनोरंजन के लिए बड़ा झूला व मौत का कुआं लग गया है। इसके अलावा मनोरंजन के अन्य साधन भी लगाये जा रहे है।












