कारों की छतों पर चढ़कर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

बीच सड़क पर कारों की छतों पर चढ़कर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
, हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड़ पर कार सवार युवकों द्वारा बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने और कारों की छतों पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की शिनाख्त शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ पर देर रात दो कारों में सवार दर्जनों युवकों ने चलती कारों की छत पर खड़े होकर हुड़दंग मचाते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।













Hi, Neat post. There’s a problem with your web site in internet explorer, could check thisK IE still is the marketplace leader and a large portion of other folks will leave out your wonderful writing because of this problem.