कांवड़ शिविरों में समाजसेवी राजकुमार अपने साथियों सहित कर रहे सफाई व फोगिंग सेवा

कांवड़ शिविरों में समाजसेवी राजकुमार अपने साथियों सहित कर रहे सफाई व फोगिंग सेवा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
श्री नगर सुधार समिति द्वारा एक नई पहल ओर समाज सेवा की नई मिसाल, श्री नगर के कुछ क्षेत्र वासियों ने मिलकर सफाई, कटाई ,फोगिंग , स्प्रे, ग्रास कटर, हाई प्रेशर पावर वॉशर, स्नेक कैचर, धूल मिट्टी, सूखे पत्ते उड़ाने की अत्याधुनिक मशीनों को स्व पोषित , आपस में सहयोग धन राशि एकत्रित करके सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहायता के खरीदी गई है, जो कि कावड़ कैम्प, मंदिरों की सफाई में बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रही है था शिव भक्तों व कावड़ सेवा शिविरों के आयोजकों द्वारा बहुत सराहनीय जा रही है।
जिला सह संजोयक आपदीय राहत विभाग भाजपा व समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने बताया कि फोगिंग मशीन में उच्च कोटि को मच्छर नाशक दवाई से गंदगी व भीड़ बाद वाले स्थान पर मक्खी, मच्छर ओर अन्य कीट पतंगों से कांवड़ियों का बचाव करा जा रहा है , ये सेवा सभी कावड़ कैंपों के बिल्कुल निशुल्क है,।
समिति संरक्षक डॉ पराग शर्मा , टी. एन शर्मा , संस्थापक सदस्य सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मयंक सोलंकी, अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने सभी सहयोगियों का मशीनों की खरीदारी में योगदान करने वालो का आभार व्यक्त किया।












