कांग्रेस सांसद द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना हमास आंतकी से करने पर किसान संगठन ने की निंदा , कार्रवाई की मांग

कांग्रेस सांसद द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना हमास आंतकी से करने पर किसान संगठन ने की निंदा , कार्रवाई की मांग
हापुड़।
कांग्रेस सांसद द्वारा शहीदे ए आजम भगत सिंह की तुलना हमास आंतकी से करने पर किसान संगठन ने निंदा करते हुए सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
तराई किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह व मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि सांसद इमरान मसूद द्वारा शहीद भगत सिंह को हमास के आतंकी से तुलना की, जोकि देश को आजाद करने में अपने प्राणों का बलिदान के दिया अब ऐसे महान शहीद भगत सिंह की तुलना एक सांसद हमास के आतंकी से कर रहे है।
उन्होंने सीओ अनिता चौहान को ज्ञापन देते हुए कहा कि इमरान मसूद के खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा दर्ज किया जाए , अन्यथा तराई किसान यूनियन उग्र आंदोलन को बाध्य होगी ।












