ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेस नेता गौरव गर्ग एक साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह और यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी धीरज गुर्जर पर लगाएं दलाली खाने के गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता गौरव गर्ग अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से 1 साल के लिए निष्कासित, गौरव गर्ग ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह और यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी धीरज गुर्जर पर उठाए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के टिकटों में हुई धांधली और पार्टी फंड में आई धनराशि में दलाली खाने के गंभीर आरोप.

पार्टी फंड में हुई धांधली के लिए गौरव गर्ग जल्द करेंगे प्रेस कांफ्रेंस.

हापुड़। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने कांग्रेस के शहर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से 1 साल के लिए निष्कासन पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है कि बुधवार को मेरठ के मंगलम फार्म्स में नगर निकाय चुनाव व “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम को लेकर पश्चिम प्रांत के 14 जनपदों के कांग्रेसी पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई थी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल और पश्चिम जोन के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पधारे थे। जहां उन्होंने अलग अलग जनपदों से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों से “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम को लेकर उनसे कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की। उसी कड़ी में जब जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों से हापुड़ में कार्यक्रम के आयोजन की तिथि पूछी गई तो जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने 16/17 अप्रैल को जनपद में सत्याग्रह कार्यक्रम करने को कहा। इसी बीच जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी ने एआईसीसी के सचिव प्रदीप नरवाल से शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग के लिए “कि ये प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह और यूपी कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करता हैं और उन्हें गाली देता हैं” शब्द कहकर शिकायत की। तो इस बात के लिए जब कांग्रेस के शहर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग से इसका जवाब मांगा गया तो उन्होंने “जी सर, मैने ऐसा लिखा हैं और आगे भी लिखूंगा, क्योंकि ये लोग पार्टी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि दलाल हैं” तो इस पर गौरव गर्ग को चेतावनी दी गई। लेकिन उन्होंने पार्टी में कांग्रेस के Dis Qyalified सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को धोखा देने वाले संदीप सिंह और धीरज गुर्जर जैसे लोगों के खिलाफ नहीं लिखने को साफ तौर पर इंकार कर दिया। कांग्रेस नेता गौरव गर्ग ने कहा हैं कि उनकी इसी अनुशासनहीनता के चलते उन्हें पार्टी से 1 साल के लिए निष्कासित किया गया हैं। उन्होंने कहा हैं कि भले ही पार्टी ने उन्हें 1 साल के लिए निष्कासित किया हो लेकिन वह कांग्रेस पार्टी के लिए आगे भी उसी तरह से निष्कासित कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए संदीप सिंह और यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी धीरज गुर्जर पर 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट वितरण में हुई धांधली व पार्टी फंड में हुई दलाली खाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव गर्ग ने कहा हैं कि वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल व हापुड़ कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page