कांग्रेसियों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण
शास्त्री जी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे,शास्त्री जी ने जीवन भर सदैव सादा जीवन व्यतीत किया – गजराज सिंह
गांधी जी ने राष्ट्र को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया,उनका बलिदान राष्ट्र में युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा – अभिषेक गोयल
हापुड़। शनिवार को कांग्रेस जन नगरपालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए.जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152 वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी एक कुशल नेतृत्व वाले गांधीवादी नेता थे। वे सदैव सादगी भरी जीवन व्यतीत करते थे, सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले शास्त्री जी एक शांत चित्त व्यक्तित्व भी थे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि गांधी जी ने राष्ट्र को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया,उनका बलिदान राष्ट्र में युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि गोडसे को पूजने वाले लोग भी आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पूज रहे हैं। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी,प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,अंकित शर्मा,रघुबीर सिंह,जकारिया मनसबी,उमेश त्यागी,नरेश भाटी,देवेंद्र कुमार,गौरव गर्ग,दीपक मोघे,यशपाल सिंह ढिलौर,हसन आतिफ,गुलफाम कुरैशी,निसार पठान खान, सुमित कुमार, सुखपाल गौतम,रतनलाल पार्चा,शकील,एहतेशाम कुरैशी, सलेख चंद,राजकुमार धींगान,कुणाल गौतम, भरतलाल शर्मा, धर्मवती,सविता,धर्मेंद्र कश्यप,अमित शर्मा,गुरमीत, नीरज, सेंसरपाल सिंह,कुसुमलता,सिराजुद्दीन, खुशनूद,शादाब मलिक, जस्सा सिंह, खालिद जिलानी, पप्पू धींगान, फरदीन आदि लोग उपस्थित रहें।













Hello,
You are receiving this email because you make predictions on football matches, and we have a magical
forecaster that generates a profit of 50-75% every time you use it!!!
Sweet, right?…?
Merlin – the deadly accurate football forecasting software
is now available!!!
Jokes aside: we offer you a unique forecaster that really
generates the above-mentioned profit when used…
Details and explanations can be obtained at the following
internet address:
merlin.toxylact.com
We will be happy to improve your forecasting accuracy…!!!
Please also visit our recently opened Telegram channel for
football predictions – WinZone VIP!
t.me/DokiBg13
Very shortly this site will be famous amid all blog users, due to it’s fastidious content
https://pangugu.com/
свежие новости