ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती , अर्पित की श्रद्धांजलि

हापुड़।

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81 वीं जयंती मनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि राजीव गांधी भले ही आज दुनिया में न हो, लेकिन आज भी उनके विचार और उनकी सोच लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि देश में संचार क्रांति का जनक अगर किसी नेता को कहा जाता हैं तो वह एकमात्र नेता राजीव गांधी जी हैं। क्योंकि राजीव की ही सोच थी कि देश के हर युवा के हाथ में मोबाइल और कंप्यूटर हो। आज राजीव की इसी सोच के कारण देश के हर युवा के पास मोबाइल और कंप्यूटर हैं।

इस मौकें पर प्रमोद जैन, अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, गौरव गर्ग,जितेंद्र अग्रवाल, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, कुसुमलता आदि मौजूद थे।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page