ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंतीदे,  वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को भी उनकी जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंतीदे,  वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को भी उनकी जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

इन्दिरा गांधी ने शान्ति निकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया – कांग्रेस

रानी लक्ष्मीबाई अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की मूरत थी – कांग्रेस

हापुड़। मंगलवार को शहर कांग्रेस जनों ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 107वीं और अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की प्रतीक और देश की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 196 वीं जयंती नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क पर मनाई। इस दौरान हापुड़ शहर कांग्रेस जनों ने देश की इन दो महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने देश की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन को याद करते हुए कहा है कि रानी लक्ष्मीबाई अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की मूरत थी। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अदभुत शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। रानी लक्ष्मीबाई ने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में ही अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और 1858 में रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। उनकी वीरता और पराक्रम को पूरा राष्ट्र नमन करता हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात, इन्दिरा गांधी ने शान्ति निकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इन्हे “प्रियदर्शिनी” नाम दिया था। इसके पश्चात वह इंग्लैंड चली गईं और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बैठी, परन्तु वह उसमे विफल रहीं और ब्रिस्टल के बैडमिंटन स्कूल में कुछ महीने बिताने के पश्चात, 1937 में परीक्षा में सफल होने के बाद उन्होंने सोमरविल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, वरिष्ठ कांग्रेसी आई सी शर्मा, सलमान राणा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, जस्सा सिंह, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, गुलफाम कुरैशी, संदीप कुमार, मास्टर शहरयाब, शाहिद आदि लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page