कलियुगी बेटे ने पिता से धोखाधड़ी कर हड़पे 2.38 करोड़ रुपए

हापुड़ , । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की भूमि पिछले दिनों अधिग्रहण हुई थी। अधिग्रहण भूमि की धनराशि 2.36 करोड़ रुपये पीड़ित के बैंक खाते में मुआवजे के तौर पर आए थे। आरोप है कि पीड़ित के छोटे पुत्र ने झूठ बोलकर चेक पर हस्ताक्षर कर उसके खाते से जमीन मुआवजे के 2.36 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी पुत्र व पुत्रवधु ने पिता के साथ मारपीट की। आरोपी ने मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी महेंद्र सिंह ने बाबूगढ़ पुलिस को बताया
कि वह बुजुर्ग व बीमार होने के कारण बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में भी असमर्थ है। कुछ दिन पहले सरकार ने उसकी कुछ जमीन का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहित कृषि भूमि के बाबत 2.36 करोड़ रुपये का मुआवजा सरकार ने उसके बैंक के खाते में डाला था। पीड़ित के तीन पुत्र हैं। सबसे छोटा पुत्र अपनी पत्नी के साथ वह रहता है। कुछ दिन पहले छोटे पुत्र ने पीड़ित को
झांसा दिया कि उसके दो अन्य भाई उनके खिलाफ न्यायालय से स्टे आर्डर लाने की फिराक में है। जिसके बाद पीड़ित खाते को बैंक द्वारा सीज कर दिया जाएगा। उसने पीड़ित से बैंक खाते से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। पुत्र ने भरोसा दिलाया कि पीड़िता के रुपये उसके खाते में सुरक्षित रहेंगे। पीड़ित को झांसे में लेकर पुत्र ने पीड़ित से खाली चेक पर हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिए। इसके बाद पुत्र ने 28 अप्रैल को पीड़ित के खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जानकारी पर पीड़ित ने रुपये वापस करने को कहा तो पुत्र ने उसके साथ मारपीट की।












