कर्मचारी के घर खाना बनाने गई नाबालिग से रेप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मौहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर पर खाना बनाने गई नौकरानी की नाबालिग बेटी से कर्मचारी ने रेप किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ रोड़ स्थित आवास विकास कालोनी निवासी एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर पर 15 मार्च को उनकी 16 वर्याय पुत्री खाना बनाने गई थी। आरोप लगाया कि कृष्णकांत उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर ऊपर वाले कमरे में ले जाकर रेप कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी कृष्णकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।












