ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

करवा चौथ पर्व निकट आते ही बाजारों में लौटी रौनक, श्रंृगार,साडिय़ों व चूडिय़ों की दुकानों पर लगी महिलाओं की भीड़

,हापुड़ ।

करवा चौथ पर्व का निकट आते ही बाजारों में रौनक लौटती दिखाई दे रही है। बाजारों में श्रंृगार,साडिय़ों व चूडिय़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। अपने पति देव से प्यार जताने के लिए महिलाओं को सजने संवरने के लिए खास मौका मिला है। करवा चौथ में अब तीन दिन का समय शेष रहते देख महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर पर सजने संवरने के लिए बुकिंग करनी शुरू कर दी हैं।

महिलाओं के जीवन में महत्व रखने वाले करवा चौथ का त्यौहार आने में अब तीन का समय शेष है। आगामी 10 अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जायेगा। अपने पति से प्यार जताने के लिए महिलाओं के लिए खास अवसर भी है। करवाचौथ के निकट आते ही बाजारों में रौनक पुन:लौट आयी है। बाजारों मेें महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा सकती है। बाजारों में चूडिय़ों से लेकर साडिय़ों व ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं को खरीददारी करते देखा जा सकता है।

करवा चौथ पर अपने पति परमेश्वर को खुश करने के लिए महिलाएं खूबसूरत श्रंृगार से लेकर चूडिय़ों और साडिय़ों का चुनाव कर सजने संवरने की तैयारियों में जुटी है। जिस कारण चूड़ी विक्रेताओं ने भी इस बार चूडिय़ों की खास वैरायटी मंगाई है। जिन्हें खरीदने के लिए महिलाएं साड़ी के शोरूम में पहुंच रही है।

करवा चौथ पर्व को निकट आते देख साड़ी विक्रेता सुरुचि साड़ीज सहित अन्य दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की वैरायटी मंगाई है। जो देखने में बहुत ही आकर्षक लग रही है। जिस कारण महिलाओं को साड़ी का चुनाव करने मेें अपनी महिला मित्रों का सहयोग ले रही है। क्योंकि महिला अपने पति को खुश करने में कोई कसर शेष नहीं छोडऩा चाहती है। करवा चौथ का त्यौहार पति पत्नी के रिश्तों को और अधिक अटूट करने के साथ साथ खूबसूरती भी प्रदान करता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर इस संबंध को अटूट रखने की ईश्वर से कामना करती है। और देर शाम चांद दिखाई देने तक व्रत रखती है। जिसके बाद सुहागिन अपने पति द्वारा व्रत खोलती है।

करवाचौथ पर्व को निकट आते देख महिलाओं ने इस दिन अपने सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग भी करनी शुरू कर दी हंै। कभी करवा चौथ के दिन उन्हें ब्यूटी पार्लर में संवरने के लिए समय नहीं मिले।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page