HapurNewsUttar Pradesh
कम्पनी खरीदने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दौताई गांव के मुशर्रफ ने बताया कि गांव में रोड़ी बदरपुर और सरियों का उसका कारोबार है। वह बेटे के साथ दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक आया और खुद को मुजफ्फरनगर स्थित सरिया फैक्ट्री का मैनेजर बताया।
सरिया अपनी कंपनी से खरीदने के लिए उसे राजी कर लिया। पीड़ित उसके झांसे में आ गया और करीब नौ लाख रुपये बताए हुए उसके खाते में जमा कर दिए। जब सरिया नहीं आया तो पीड़ित मुजफ्फरनगर स्थित कंपनी पर पहुंचकर मैनेजर के बारे में जानकारी की तो मालूम हुआ कि उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति मैनेजर नहीं है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने कहा, जांच कराई जा रही हैं।












