कमला गर्ल्स कॉलेज में बच्चों ने किया गणेश पूजन

हापुड़।
श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में गणेश चतुर्थी पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण विद्यालय परिवार ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता, मैनेजर एस्टेट, नरेश कुमार अग्रवाल व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा गणेश भगवान को तिलक लगाया व मोदक का भोग लगाकर, पुष्प अर्पित किये व दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात् भगवान गणेश की स्तुति की गई। इस मौके पर विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना, नाटक व लेजियम समूह नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार ने भगवान गणेश जी से बुद्धि, ज्ञान, समृद्धि और सफलता प्राप्त करने की कामना की।
इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि गणेश चतुर्थी, जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उनकी कृपा की कामना की जाती है।गणेश पूजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति में मदद करता है। बच्चों के लिए गणेश पूजन का महत्व और भी अधिक है, क्योंकि यह उनकी शिक्षा और विकास में मदद करता है।












