कबाड़ के प्लॉट में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

कबाड़ के प्लॉट में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के गांव स्थित
एक कबाड़ के प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई।आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
धौलाना क्षेत्र के शेखपुर खिचरा गांव में मंगलवार दोपहर एक कबाड़ के गोदाम में लोहा, रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी। इसी कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग में लाखों रुपए का कबाड़ जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायरकर्मियों को कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
एफएसओ सचिन बालियान ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।












