ATMS College of Education Menmoms
News

कपड़ा व्यापारी से शादी के बाद दुल्हन पांच लाख रुपए के आभूषण लेकर हुई फरार, एफआईआर दर्ज

कपड़ा व्यापारी से शादी के बाद दुल्हन पांच लाख रुपए के आभूषण लेकर हुई फरार, एफआईआर दर्ज


हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा कपड़ा व्यापारी की दूसरी शादी के बाद पत्नी अपने मायकेवालों के साथ पांच लाख रुपए के जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिलखुवा के मोहल्ला आर्यनगर निवासी व कपड़ा व्यापारी सुनील उर्फ पप्पू पहले से तलाकशुदा हैं। उनके पास मेरठ जिले के थाना मवाना क्षेत्र के मोहल्ला तिहाई निवासी सुरेश जाटव अपनी बेटी वर्षा उर्फ हिमांशी का रिश्ता लेकर आए। उनके साथ गांव मारकपुर का रहने वाला बिचौलिया धर्मवीर भी था। दोनों ने सुनील को बताया कि वर्षा इंटरमीडिएट तक पढ़ी-लिखी है, उसकी भी पहले शादी हो चुकी थी और तलाक गया है। साथ ही यह भी कहा कि उसका कोई बच्चा नहीं है।

रिश्ता पसंद आने के बाद मुंहदिखाई हुई और दोनों पक्ष सहमत हो गए। 24 नवंबर 2025 को सुनील
अपनी बारात लेकर मवाना कस्बे की एक धर्मशाला में पहुंचे। यहां सिर्फ 10 लोग बारात में थे और शादी की सारी रस्में बिना किसी दहेज या सामान के पूरी की गईं।

शादी के दौरान सुनील ने अपनी नई पत्नी वर्षा उर्फ हिमांशी को कई कीमती चीजें दीं। इनमें चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का गले का सेट, एक सोने की अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, कपड़े, 11 हजार रुपये नकद और मिठाई शामिल थी। सुनील का कहना है कि इन सबकी कीमत करीब 5 लाख रुपये थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद रात दंपति पिलखुवा स्थित सुनील के घर पहुंच गए।

पीड़ित सुनील ने पुलिस को बताया कि शादी वाली रात ही पत्नी ने संबंध बनाने से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि अगर सुनील जबरदस्ती करेंगे तो वह आत्महत्या कर लेगी और पूरे परिवार को फंसवा देगी। इस बात से सुनील को गहरा सदमा लगा और वे डर गए। 25 नवंबर को वर्षा को लेने उसके पिता सुरेश, भाई सौरभ, गौरव, आदित्य, बहनें मेघा और विशाखा तथा एक ताऊ आए। वे वर्षा को अपने साथ ले गए। जाते समय वर्षा ने सारे जेवर और उपहार अपने साथ ले लिए। इसके बाद न तो वह घर लौटी और न ही जेवर वापस किए।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में पत्नी वर्षा उर्फ हिमांशी, उसके पिता सुरेश जाटव, भाइयों सौरभ, गौरव, आदित्य, बहनों मेघा-विशाखा और बिचौलिए धर्मवीर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. Interesting read! Seeing more platforms focus on responsible gaming & RTP is good. Statistical transparency, like with 588jl game, builds trust. Variance is key, though – knowing low/med volatility helps! 🤔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page