News
कपड़ा छपाई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा

कपड़ा छपाई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित एक कपड़ा छपाई की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के रजनी विहार स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री स्थित है। जिसका संचालन संजय कुमार करते हैं । देर रात अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लग गई। पड़ोसियों की सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया।












