ATMS College of Education Menmoms
DhaulanaHapurNewsUttar Pradesh

औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरियां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर हैं। एनजीटी ने यहां मौजूद करीब 50 फैक्टरियों की पुनः जांच के निर्देश दिए हैं। आदेशों के बाद इन फैक्टरियों की जांच के लिए डीएम की ओर से कमेटी गठित की गई है, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियांे के साथ जांच में सहयोग करेंगी।

पिछले वर्ष सलमान मियां नाम से एक व्यक्ति ने एनजीटी को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस के केमिकल फैक्टरियां अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। एनजीटी ने मामले में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व हापुड़ जिला प्रशासन की टीम ने चार ऐसी अवैध फैक्टरियों को बंद कराते हुए 52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
कोर्ट ने फिर लिया संज्ञान

पिछले वर्ष के इस प्रकरण का एनजीटी ने एक बार फिर संज्ञान लिया है। एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यूपीएसआईडी क्षेत्र में स्थापित ऐसी सभी फैक्टरियों को जांच के आदेश देकर 25 अप्रैल तक जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डीएम प्रेरणा शर्मा से मिले। इस संबंध में डीएम ने पूर्व में गठित की गई कमेटी को जांच के लिए एक बार फिर नामित किया है। इस टीम में प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा धौलाना एसडीएम और भारत सरकार से नामित एक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जांच में नहीं बरती जाएगी लापरवाही

यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की जांच पहले भी की गई थी, अब एक बार फिर एनजीटी ने इसके लिए आदेशित किया है। ऐसे में जल्द ही केमिकल फैक्टरियों की जांच शुरू कर दी जायेगी। इस प्रकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए वे खुद पूरे मामले की निगरानी करेंगी। समय से रिपोर्ट सबमिट कर दी जायेगी। -प्रेरणा शर्मा, डीएम, हापुड़।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page