औद्योगिक क्षेत्र धौलाना के विकास के लिए किया जाएगा हर संघर्ष= आशु सिंघल, अध्यक्ष

जनपद में सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाला धौलाना का औद्योगिक क्षेत्र अपनी मूलभूत सुविधाओं से मरहूम
गड्ढा और सड़को पार्कों में भरा पानी यही है यूपीएसआईडीसी धौलाना की पहचान ।
अध्यक्ष आशु सिंघल के नेतृत्व उद्यमियों में जागी विकास आस ।
धौलाना । संजीव वशिष्ठ ।
गुरुवार को धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में कमेटी अध्यक्ष आशु सिंघल ने उद्यमियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र की सड़को का जायजा लिया । साथ ही जलभराव प्वाइंट को देखा । उन्होंने बताया की सरकार द्वारा उचित बजट मिलने के बाद भी यूपीसीडा के अधिकारी उद्यमियों को मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रहे । जर्जर सड़के जलभराव औद्योगिक क्षेत्र की पहचान बन चुका है । आज तक किसी ने आगे आकर उद्यमियों की समस्या को ना उठाकर सिर्फ अपना हित साधा है । जिससे इस क्षेत्र का आज तक कोई विकास नहीं हो पाया है । उद्यमियों के वाहन उनकी फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंच पा रहे । पानी निकासी की कोई ठोस योजना नहीं बन पाई है । हर समय जलभराव उद्यमियों के बड़े नुकसान का कारण बनता जा रहा है । जिससे उद्यमियों में बेहद रोष है । अध्यक्ष आशु सिंघल ने बताया की औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक जो भी संघर्ष होगा किया जाएगा । जल्द ही यूपीसीडा के आलाधिकारियों से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति और जर्जर सड़को के निर्माण की पहल कराई जाएगी । जिसमें उद्यमी मंडल ने अपनी सहमति दी । इस मौके पर उद्यमी बी पी मिश्रा और दिगम्बर सिंह सहित बड़ी संख्य में उद्यमी रहे ।
परिचय । औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़क और जलभराव को देखते धौलाना औद्योगिक कमेटी के लोग ।












