ATMS College of Education Menmoms
News

औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिलें चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर भेजी अधिकारियों को

हापुड़। महिलाओं व बच्चियों के लिए स्थापित आपकी सखी-वन स्पॉट सेंटर में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें वहां तैनात चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी गायब मिलें। अधिकारी ने सैंटर की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर  अधिकारियों को भेज दी।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में आपकी सखी-वन स्पॉट सेंटर स्थित हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने सैंटर का औचक निरीक्षण किया, जिसमें  तैनात केंद्र प्रबंधक सोनिया एवं मल्टी परपज नीतू उपस्थित पाई गईं। साथ ही पुलिस चौकी में तैनात महिला कांस्टेबल वंदना व  प्रीति मौजूद थी।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी से चौकी प्रभारी अनुपस्थित मिलीं। जबकि, उपनिरीक्षक सविता 12 बजे के लगभग आकर दो बजे चली गईं। जबकि जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह
 ने बताया कि शासन के आदेश हैं कि सेंटर में संचालित पुलिस चौकी के लिए एक कमरा उपलब्ध होना चाहिए जबकि, दो कमरों में चौकी चल रही है।
इससे शासन के नियमों का खुला उल्लंघन भी हो रहा है। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया था। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के मामले में कई कमियां मिली हैं। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page