News
ओनिल की मौत पर एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने जताया शोक,दी अंतिम विदाई

हापुड़। जनपद में महत्वपूर्ण घटनाओं को खुलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वाला ओनिल का बीमारी के चलते निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार जनपद में
डॉग स्क्वायड के डॉग ओनिल विगत् 8 साल से पुलिस को सेवा दे रहा था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
ओनिल की मौत के बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने सलामी के साथ उसकी अंतिम विदाई दी।एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने शोक जताते हुए उसे अंतिम विदाई दी। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
9 Comments