ATMS College of Education Menmoms
News

ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 5.99 लाख रुपए

ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 5.99 लाख रुपए

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अजीम से ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 5.99 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अजीम ने बताया कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया
था। उनके लिंक खोलने इसमें कोस्टा एप्लीकेशन डाउनलोड हुई। जिसमें टास्क संबंधी कार्य करके अच्छे मुनाफे की बात कही गई।

इसके बाद उन्होंने एप्लीकेशन में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था। नंबरों पर बात करने वाले व्यक्तियों ने विश्वसनीय जरिया बताकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उन्हें प्रेरित किया था।

उनकी बातों पर विश्वास कर छह दिसंबर से 11 जनवरी तक उन्होंने अपने
खाते, क्रेडिट कार्ड व पत्नी के खाते से 8.69 लाख रुपये कोस्टा एप्लीकेशन के जरिये निवेश कर दिए।

दस जनवरी को लाभांश के तौर पर विभिन्न तारीखों में 2.70 लाख रुपये विभिन्न खातों से उनके व उनकी पत्नी के खाते में आए थे। इसके बाद आरोपियों ने उनका यूको बैंक का खाता सोज कर दिया गया।

इस पर उन्हें आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी करने का एहसास हुआ। उन्होंने
दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस नंबरों के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह के लिंक का उपयोग नहीं करना चाहिए इसके लिए विभाग द्वारा लोगों क जागरूक भी किया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page