ATMS College of Education Menmoms
News

एस.एस .वी .पीजी कालेज में शिक्षकों ने लगाया प्रोन्नति ना करनें का आरोप,काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के प्रमुख डिग्री एस एस वी पीजी कॉलेज में कार्यरत कुछ शिक्षकों ने प्राचार्य पर उनकी प्रोन्नति ना करने का आरोप लगाते हुए कालेज में
विरोधस्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया l

कालेज शिक्षकों ने बताया कि
कुछ शिक्षकों की प्रोन्नति एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी अवरुद्ध है l शिक्षकों द्वारा प्रोन्नति संबंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है और उसके बाद भी महाविद्यालय द्वारा प्रोन्नति नहीं की जा रही है lपीड़ित शिक्षक लगातार एक वर्ष से प्राचार्य से मौखिक व लिखित अनुरोध कर रहे है ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत करने पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ ने भी प्राचार्य को समाधान करने के निर्देश दिए थे, परंतु प्राचार्य द्वारा प्रोन्नति प्रक्रिया नहीं कराया जा रही है जिससे शिक्षकों को भारी मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l

उन्होंने बताया कि लंबे समय से प्रोन्नति अवरुद्ध होने के कारण शिक्षक भारी तनाव में है तथा उनके साथ कोई अनहोनी होने की भी संभावना है l जब तक शिक्षकों का उत्पीड़न समाप्त नहीं होता है तब तक शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहेंगे ।

इस मौके पर डॉ. रेनू बाला, डॉ. राहुल उज्जवला, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. शरद, डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डाॅ. संजय रावत, डॉ. सुदर्शन त्यागी आदि मौजूद थे।

इस संबंध में कालेज प्राचार्य डॉ.नवीन सिंह ने बताया कि शिक्षकों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। कागजात पूरे होने पर नियमानुसार पदोन्नति की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page