ATMS College of Education Menmoms
News

एस. एस. वी. इंटर कॉलेज, हापुड़ में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का हुआ लाइव प्रसारण

एस. एस. वी. इंटर कॉलेज, हापुड़ में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का हुआ लाइव प्रसारण

हापुड़। एस. एस. वी. इंटर कॉलेज, हापुड़ में “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” के विशेष कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। यह प्रसारण स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रसारण के दौरान देशभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जुड़ी नवाचारी गतिविधियों में भागीदारी की। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम देखा और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार शर्मा (माध्यमिक शिक्षा विभाग, हापुड़ द्वारा नामित नोडल शिक्षक) के कुशल निर्देशन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या समाधान, विचार विकास एवं प्रोटोटाइप निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराया। श्री शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रूप से सम्पन्न हुआ। श्री अमित कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य, एस. एस. वी. इंटर कॉलेज, हापुड़ ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा विकसित भारत 2047 के विजन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन सिंह (महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी) रहे, जिन्होंने बच्चों को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पाई जाम फाउंडेशन के जनपदीय नोडल श्री राहुल ने विद्यार्थियों को पंजीकरण व टीम निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यक्रम की नोडल श्रीमती मनीषा ने वोकल फॉर लोकल के विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विपुल शर्मा, श्री प्रवीण यादव एवं श्री रंजीत गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page