एसबीएम स्कूल के 11 छात्रों ने पास की आईआईटी मेंस परीक्षा, प्रबंधक व प्रिंसिपल ने दी शुभकामनाएं

हापुड़।
सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 11 छात्रों ने आईआईटी मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षार्थियों ने अच्छे परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 11 छात्र अक्षित त्यागी, अर्णव त्यागी, विकास तेवतिया, वर्णित वत्स, आकाश अग्रवाल, देवांश शर्मा, रितिक सिंह, दीपांकर, तुषार सिंह, कार्तिकेय भारद्वाज, शलभ अग्रवाल ने अच्छे परसेंटाइल के साथ आईआईटी मेंस परीक्षा पास की है।
उत्तीर्ण छात्रों को शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, स्वाति
गर्ग, पूनम अग्रवाल, रविंद्र माहेश्वरी, हरीश मित्तल, प्रकाश लोहिया, विजय कृषक, नरेश गर्ग, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बधाई दी।












