एल० एन० पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम, वृक्षो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है – पंकज अग्रवाल, अराधना वाजपेई

एल० एन० पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम, वृक्षो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है – पंकज अग्रवाल, अराधना वाजपेई

हापुड़। गढ़ रोड़ स्थित एल० एन० पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छत्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षा रोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण अभियान का नेतत्व जिला विद्यालय निरक्षक डॉ श्वेता पूठिया व उप जिला किडा अधिकारी अरूणा पूनिया ने वृक्षा रोपण करके किया। वृक्षा रोपण में स्कूल के डारेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ आराधना वाजपेयी व विभिन्न छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। वृक्षो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है क्योंकि वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते है जिससे हमारे जीवन में आने वाली बहुत सारी बीमारीयों से बचा जा सकता है।
जिला विद्यालय निरक्षक डॉ श्वेता पूठिया ने बच्चों को कहा वृक्ष धरती की धरोहर है प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवन में कम से कम पांच वृक्ष लगाने चाहिए तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए। अगर सभी व्यक्ति यह कार्य पूरे निष्ठा के साथ करते है तो हम अपनी धरती को हरा-भरा बना सकते है। तथा आने वाले पीड़ियो को उज्जवल भविष्य दे सकते है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना वाजपेयी ने सरकार के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण में वृक्षों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आज के बढ़ते प्रदूषण में स्वच्छ हवा मानो गुम सी हो गयी हो ऐसे में पौधारोपण कार्यक्रम निष्चित रूप से एक नई स्फूर्ति प्रदान करेगा।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि मानव ने प्रकृति का दोहन कर पर्यावरण असन्तुलन की विकट समस्या पैदा कर दी है जिसके भयावह परिणाम देखने को मिल रहे है यदि हम अब भी सचेत नहीं हुये तो बहुत देर हो जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए, पौधारोपण का यह अभियान वातावरण को संतुलित रखने में सहायक होगा अतः सभी को पौधारोपण कर वायुमण्डल को स्वचछ रखने का संकल्प लेना चाहिए।
विद्यालय के सचिव विनय त्यागी जी ने कहा वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और सुधार का एक महत्वपूर्ण तरीका है। वृक्षारोपण करके हम अपने आसपास हरियाली लातें हैं और हमारें भविष्य को सुरक्षित करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के सहसचिव के०के० अग्रवाल व सभी अध्यपाक-अध्यापिकाओं ने वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।












