एलायंस क्लब माधव के तत्वावधान में आयोजित हुआ होली मिलन

हापुड़।
एलायंस क्लब माधव के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा होली प्यार और भाईचारे का प्रतीक है इस दिन हमे सारे गिले शिकवे भुला कर प्यार से मनाना चाहिए। क्लब के सचिव अनुज गोयल ने बतलाया इस रंग बिरंगे त्यौहार का मजा ही कुछ और इस त्यौहार में गुजिया की मिठास के साथ रंगों की बौछार है। क्लब के कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग ने बतलाया कल क्लब में फूलों की होली व डांस और खूब सारी मस्ती के साथ होली मिलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। *क्लब के प्रिय सदस्य शशांक अग्रवाल का बर्थडे* भी बड़ी धूम धाम से बनाया गया जिसमें उनका केक काटा गया और गौ माता संप्रेम भेंट उपहार में दी गयी।
कार्यक्रम में संरक्षक अनुज मित्तल,सुधीर गुप्ता, सौरभ गर्ग,राहुल मोहन, मुदित बंसल,ध्रुव गुप्ता,अरुण जिंदल, शशांक अग्रवाल, विकास गर्ग, अनूप सिंह, प्रदीप गर्ग, मुकुल जिंदल, सौरभ मित्तल,तुषार गर्ग, सचिन चौधरी,अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित थे












