News
एलाइंस क्लब माधव के तत्वावधान में आयोजित हुआ एक निःशुल्क चाय व बिस्कुट वितरण

हापुड़ । एलाइंस क्लब माधव के द्वारा एक निःशुल्क चाय व बिस्कुट वितरण का आयोजन किया गया । संस्था के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस कड़ा की सर्दी में चाय पी कर लोगों ने राहत की सांस ली और क्लब के इस सेवा कार्य की जम कर प्रशंसा की । सचिव अनुज गोयल जी ने बताया रात के समय 250 लोगों ने चाय का लुत्फ लिया क्लब आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में संरक्षक अनुज मित्तल,कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग,सुधीर गुप्ता, दीपक गर्ग, अनूप सिंह,सौरभ मित्तल, भुवन जैन, शशांक अग्रवाल, मुदित बंसल, वैभव गुप्ता, मुकुल जिंदल ध्रुव गुप्ता आदि का सहयोग रहा












