एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी सपा नेता के भतीजे पर फायरिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर, गिरफ्तारी की मांग

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा अंडरपास के पास सपा नेता के भतीजे पर कपड़े के व्यापार के विवाद में शुक्रवार की रात को ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में सपा नेता ने चार नामजद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर घायल का गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है।
पुरानी चुंगी निवासी सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शहर अध्यक्ष याद इलाही कुरैशी ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनका भतीजा कोटला मेवातनियान निवासी मन्साद अपने ताऊ के लड़के जमालुद्दीन के साथ ग्राम नवादा में अपने दोस्त जीतू से मिलने गया था। नवादा अंडर पास के पास पहुंचे तो दो बाइक पर चार लोग, जिसमे एक बाइक पर राहिल और गुफरान व दूसरी बाइक पर सोनू और नवेद खड़े थे। आरोपियों से उनके भतीजे का कपड़े के काम में पैसों का लेने देन था। गुफरान और नवेद ने मौका पाकर गोली चला दी जो मन्साद को लगी।












