News
एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 6.34 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज

एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 6.34 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने
एपीके फाइल भेजकर खाते से 6.34 लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाफिजपुर क्षेत्र निवासी पीड़ित जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके फोन पर एक एपीके फाइल आई थी। यह फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई, जिसके बाद उनका फोन काम करना बंद कर दिया था। साइबर ठगों ने उनके खाते से कुल 6.34 लाख रुपए निकाल लिए।
साइबर क्राइम प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।












