ATMS College of Education Menmoms
News

एडीएम के आश्वासन पर भी नहीं मानें कालोनीवासी,नक्शा संशोधित न होने तक धरने पर बैठने का ऐलान

हापुड़। हापुड़ के मेरठ रोड़ पर बन रहे अंडरपास के विरोध में धरनें पर बैठें कालोनीवासियों ने एडीएम के आश्वासन को दरकिनार करते हुए नक्शा संशोधित न होने तक धरने पर बैठने का ऐलान किया हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन के फाटक संख्या 41 पर रेलवे – द्वारा फाटक खत्म कर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन अंडरपास के निर्माण होने से पंचशील कालोनी के दोनों रास्ता बंद होने के विरोध में कालोनी वासियों द्वारा पिछले दस दिन से कालोनी के बाहर धरना जारी है।

इस संबंध में कालोनीवासियों द्वारा बड़ौदा हाऊस स्थित रेलवे मुख्यालय पर भी ज्ञापन भेजने के साथ साथ जिला प्रशासन व विधायक से भी समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। एडीएम व रेलवे अधिकारियों ने दो दिन पहले कालोनी वासियों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था , परन्तु कालोनी वासियों ने नक्शा संशोधित न होने तक धरने पर बैठने का ऐलान किया हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page