News
एडमिशन के लिए मेडिकल कॉलेज गई छात्रा हुई लापता

एडमिशन के लिए मेडिकल कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक छात्रा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
हाफिजपुर के भटियाना गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 25 जुलाई की सुबह को एनसीआर मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने के लिए घर से गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। पुत्री के मिलने के हर संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, पर कुछ पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष कुमार पुंडीर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।












