ATMS College of Education Menmoms
News

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 58 हजार रुपए, एफआईआर दर्ज 

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 58 हजार रुपए, एफआईआर दर्ज
 हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ पर धनराशि निकलने गए व्यक्ति का एक ठग ने कार्ड बदलकर खाते से 58 हजार रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
ग्राम श्यामनगर निवासी मंगत सिंह का आई० डी० बी० आई० बैंक में खाता है। पीड़ित ने बताया कि 12 जुलाई को वो बैंक के एटीएम से दस हजार रुपए निकालने गए थे, लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 58 हजार रुपए निकाल लिए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page