ATMS College of Education Menmoms
News

एचपीडीए का बुलडोजर पिलखुवा विकास क्षेत्र में गरजा -बुलडोजर से 8 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई,मचा हडक़ंप

एचपीडीए का बुलडोजर पिलखुवा विकास क्षेत्र में गरजा

-बुलडोजर से 8 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई,मचा हडक़ंप

,हापुड़ ।

 

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर गत गुरुवार को अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में विकास क्षेत्र पिलखुवा में बुलडोजर से 8 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही की। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

          हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि  विकास क्षेत्र के पिलखुवा हाजी एहसान व हाजी रफीक द्वारा न्यू छिद्दापुरी में 5000 वर्ग मीटर,छिद्दापुरी मुशीनगर के पीछे रमेश,मौ.सज्जाद द्वारा 4000 वर्ग मीटर,पबला रोड दिनेश नगर इन्द्रराज,रोहताश,शहजाद,विनोद कुमार द्वारा 6000 वर्ग मीटर,पवला रोड पर वासिफ अली,नदीम खान द्वारा 10000 वर्ग मीटर,जीएस मेडिकल कालेज के सामने दिनेश नगर सुनील कुमार व अन्य द्वारा 3000 वर्ग मीटर,अमित सिंह राणा व शिव कुमार द्वारा 2000 वर्ग मीटर,पबला रोड पर पवन कुमार,श्रीदेवी सिंह तोमर,हाजी हसीन द्वारा 8000 वर्ग मीटर व पिपलाबन्द रोड पिलखुवा में शिव कुमार व हाजी शकील द्वारा 4200 वर्ग मीटर में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

         उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

             इस अवसर पर प्रभारी प्रवर्तन भवान सिंह बिष्टï,राकेश सिंह तोमर,जितेन्द्र नाथ दूबे,देशपाल सिंह,वीरेश राणा व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page