ATMS College of Education Menmoms
News

एक ही रात में चोरों ने की तीन घरों में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

एक ही रात में चोरों ने की तीन घरों में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

हापुड़।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में चोरों ने राजू के घर में घुसकर
कमरे का ताला तोड़कर 1500 रुपए और कीमती कपड़े चुरा लिए थे।

दूसरी चोरी सोमवीर सिंह के बंद मकान में हुई। चोरों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले काटकर 15 हजार रुपए नकद, मंगलसूत्र, साइकिल और अन्य सामान चोरी कर लिया।

उधर प्रताप सिंह के घर में भी चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़े। अलमारी और संदूक से कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।प्रताप सिंह परिवार के साथ बाहर रहते हैंप्रताप सिंह को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही चोरी हुए सामान का पता चलेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि चोर घंटों तक वारदात को अंजाम देते रहे। रात में गश्त कर रही पुलिस और चौकीदार को कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page