HapurNewsUttar Pradesh
एक दिसंबर से शुरू होंगे आरटीई के तहत दाखिले

हापुड़।
जिलें में गरीब निराश्रित बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है।
बीएसए आफिस के डीसी अमित शर्मा ने बताया कि इस बार यह प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। अभिभावकों को www.rte25.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।












