एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर एड करके बेचता था चोरी की बाईकें

एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर एड करके बेचता था चोरी की बाईकें
हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया।
जिसके निशानदेही पर विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 12 मोटर साइकिल बरामद की।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि
थाना धौलाना पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक शातिर सदस्य खुर्जा निवासी सोनू को गालंद नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गिया गया है, जिसके कब्जे / निशानदेही पर विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 12 मोटर साइकिल बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर द्वारा एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी करने के पश्चात सोशल मीडिया (फेसबुक) पर वाहनों का विज्ञापन कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर/अपराधी हैं, जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़ व बुलंदशहर में चोरी आदि अपराधों के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।












