एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों ने सीज किए डग्गामार सहित 14 वाहन,मचा हड़कंप

एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों ने सीज किए डग्गामार सहित 14 वाहन,मचा हड़कंप
हापुड़। रोडवेज बस अड्डे के बाहर से सवारियां बैठाने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और एआरटीओ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 12 ऑटो और दो टाटा मैजिक को सीज किया।
रोडवेज बस अड्डा परिसर से किठौर और मोदीनगर के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है। लेकिन डग्गामार वाहन चालक बस अड्डा पहुंचने से पहले ही यात्रियों को अपने वाहनों में बैठा लेते हैं। ऐसे में रोडवेज बस यात्रियों का इंतजार करती रहती हैं, इससे डिपो की आय को भी नुकसान होता है। आए दिन डिपो कर्मियों और डग्गामार चालकों में सवारी
बैठाने के लिए कहासुनी भी होती है। मंगलवार को डिपो के एआरएम रणजीत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश
कुमार चौबे और पीटीओ आशुतोष ने अभियान चलाकर रोडवेज डिपो के बाहर से 12 ऑटो और दो टाटा मैजिक को सीज किया।
इन वाहनों में यात्री बैठे हुए थे। वाहन चालकों के पास प्रदूषण,
फिटनेस, इंश्योरेंस आदि दस्तावेज भी नहीं मिले। इन सभी वाहनों को डिपो परिसर में भेज दिया गया। इसके साथ ही बिना दस्तावेज के सड़कों पर दौड़ रहे वाहन चालकों को भी चेतावनी दी गईं।












